{"_id":"5e83696b8ebc3e76a112b9e8","slug":"awanish-kumar-awasthi-speaks-on-second-phase-of-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे चरण में सौ फीसदी पाबंदी, सड़क पर पैदल चलने वालों पर भी लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे चरण में सौ फीसदी पाबंदी, सड़क पर पैदल चलने वालों पर भी लगेगी रोक
Tue, 31 Mar 2020 09:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दूसरे चरण (आठवें से चौदहवें दिन) में और सख्ती करने की बात कही है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में कंप्लीट लॉकडाउन का पालन किया जाएगा और सड़क पर पैदल चलने की भी मनाही होगी। वहीं, उल्लंघन करने वाले को पास के आश्रय गृह में तत्काल क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया को बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़कों के किनारे पैदल चलते लोगों को रोका जाए, उन्हें क्वारंटीन किया जाए और जांच के बाद आश्रयम केंद्रों में रखा जाए। ऐसे लोगों को 14 अप्रैल तक कहीं भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घरों से निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।