फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awadhesh jaiswal died in ntpc accident

एनटीपीसी हादसाः शादी के आठ महीने बाद ही छीनीं अंजलि की खुशियां

Fri, 03 Nov 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 03 Nov 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
awadhesh jaiswal died in ntpc accident
अवधेश जायसवाल की मौत के बाद बिलखते लोग - फोटो : amarujala
सुबह घर से कहकर गया था शाम को पनीर लेकर लौटूंगा। कोई और सब्जी न बना लेना। अवधेश जायसवाल की मां रामप्यारी और पत्नी अंजलि को क्या पता था कि अब उसका लाया पनीर कभी खाने को नहीं मिलेगा। महज आठ महीने पहले ब्याहकर विकई गांव में आईं अंजलि के तो सारे सपने ही एनटीपीसी के हादसे में जल गए। बिलखती अंजलि बताती हैं कि 18 फरवरी को ही उसकी अवधेश के साथ शादी हुई थी।  
विज्ञापन


रोज सुबह वे 8 बजे एनटीपीसी काम करने जाते और रात 8 बजे तक लौट आते थे। छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी काम पर जाना नहीं छोड़ते थे। दोनों अपने घर को पक्का बनाने का सपना देख रहे थे। कुछ पैसे इकट्ठा करके बीमार मां की शहर के अच्छे अस्पताल में जांचें कराने की भी उन्होंने योजना बनाई थी, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन


अवधेश की बहिन उर्मिला देवी कहती हैं कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि रायबरेली में पीड़ितों का हालचाल लेने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी नेता उनके गांव भी हालचाल लेने आएंगे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। अलबत्ता नेताओं के गांव आने की संभावना के मद्देनजर सुबह से ही पंचायत के सफाई कर्मचारी साफ-सफाई में जुट गए थे। दोपहर दो बजे हम विकई पहुंचे तो भी सफाई कर्मी हाथ में झाड़ू पकड़े हुए सड़क पर मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गांव में जैसे ही अवधेश की मौत की खबर पहुंची, हर शख्स ऊंचाहार स्थित प्लांट की ओर दौड़ पड़ा। अवधेश की मां रामप्यारी बताती हैं कि सारी जमीन तो पहले ही एनटीपीसी में चली गई थी। अवधेश वहां 8-10 हजार रुपये महीने कमाकर जैसे-तैसे घर चलाता था। अब तो आंखों के सामने अंधेरा ही अंधेरा दिखता है। अंजलि को तो पहले घर वालों और पड़ोसियों ने सच्चाई बताई नहीं, लेकिन उसकी जिद ने जल्दी ही सच्चाई को जान ही लिया। तब से वह सुध-बुध खो बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed