{"_id":"59d8c3994f1c1bd7538b63a7","slug":"awadh-naresh-appointed-as-director-secondary-education","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा में बड़ा फेरबदल, अमरनाथ हटे, अवध नरेश नए निदेशक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा में बड़ा फेरबदल, अमरनाथ हटे, अवध नरेश नए निदेशक नियुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद
राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा को हटा दिया है। साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा विभाग के निदेशक अवध नरेश शर्मा को माध्यमिक शिक्षा निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
वर्मा सपा सरकार में अगस्त 2015 में माध्यमिक निदेशक के पद पर नियुक्त हुए थे।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ही निदेशक अरमनाथ वर्मा को हटाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। लेकिन वर्मा राजनीतिक जोड़ तोड़ से अब तक कुर्सी बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तबादला नीति फेल होने, सेवानिवृत अध्यापकों को संवीदा पर रखने और बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रखने की योजना पर हाई कोर्ट से रोक लगने, हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार नहीं आने और जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद आखिरकार शनिवार को सरकार ने वर्मा को हटा दिया। वर्मा को साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने शनिवार को अवकाश के दिन वर्मा को हटाने और अवध नरेश को नया निदेशक नियुक्त करने का आदेश जारी किया। अवध नरेश शर्मा ने शनिवार को ही निदेशालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
Trending Videos
गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराएंगे - शर्मा
नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने कहा कि विभाग के हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यर्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समय पर विद्यालय जाकर पठन पाठन का काम करें और विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों से भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि विभाग में सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समय पर विद्यालय जाकर पठन पाठन का काम करें और विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों से भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि विभाग में सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा।