{"_id":"5f44f1a08ebc3e3cc77e45d4","slug":"awadh-bar-association-of-lucknow-bench-did-not-conduct-judicial-work-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के वकीलों ने नहीं किया काम, अवध बार एसोसिएशन ने कल किया था एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के वकीलों ने नहीं किया काम, अवध बार एसोसिएशन ने कल किया था एलान
Tue, 25 Aug 2020 04:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Aug 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की अवध बार एसोसिएशन ने आज न्यायिक कार्य नहीं किया। अवध बार एसोसिएशन ने पहले ही इसका एलान कर दिया था। बार के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर इलाहाबाद व लखनऊ में मुकदमों के दाखिले, बहस की फिजिकल फाइलिंग, फिजिकल बहस की एक समान व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
परिहार ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है, जिसका कोई इलाज दूर-दूर तक नहीं दिख रहा। अदालतें मार्च से बंद हैं, पर प्रशासन कार्य कर रहा है, फौजदारी के मुकदमे लगातार हो रहे हैं। कब तक अदालतें बंद रहेंगी? उन्होंने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सिस्टम निराशाजनक है, इसे अपग्रेड कर सुप्रीम कोर्ट जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग को अनसुनी किया जा रहा है। उन्होंने सदस्य वकीलों से अपील की थी कि इस संघर्ष में पूर्ण सहयोग देते हुए 25 अगस्त से न्यायिक कार्य और वीडियो लिंक का बहिष्कार करें।
विज्ञापन