{"_id":"6a2db4c0048683850a01993a","slug":"avenues-for-employment-will-open-right-within-the-iti-campus-youth-will-connect-directly-with-industries-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1782160-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीआई परिसर में ही खुलेगा रोजगार का रास्ता, उद्योगों से सीधे जुड़ेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीआई परिसर में ही खुलेगा रोजगार का रास्ता, उद्योगों से सीधे जुड़ेंगे युवा
विज्ञापन
एआई फोटो
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अध्ययनरत युवाओं को अब अप्रेंटिसशिप और रोजगार के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) की पहल पर पीएम सेतु योजना के तहत आईटीआई को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, जिससे संस्थान परिसर में ही उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
प्रशिक्षण निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, पीएम सेतु योजना का उद्देश्य देशभर के आईटीआई का आधुनिकीकरण कर उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। प्रदेश के 38 आईटीआई इस योजना में शामिल किए गए हैं। पहले चरण में आठ मंडलों के प्रमुख आईटीआई को क्लस्टर हेड या हब संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके साथ पांच से छह अन्य आईटीआई को स्पोक के रूप में जोड़ा जाएगा। हब संस्थान अपने क्लस्टर के आईटीआई में प्रशिक्षण गतिविधियों और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे।
अलीगंज आईटीआई बनेगा मुख्य हब
राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि राजधानी से अलीगंज आईटीआई का चयन हब संस्थान के रूप में किया गया है। इसके साथ हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव और रायबरेली के आईटीआई को जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षण और संसाधनों का बेहतर समन्वय हो सके।
विज्ञापन
आठ मंडलों के 38 आईटीआई में होगा बदलाव
योजना के पहले चरण में कानपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा मंडलों के अंतर्गत आने वाले आईटीआई को शामिल किया गया है। इन संस्थानों में उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक प्रयोगशालाएं, उपकरण और तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही कंपनियां अपने आवश्यकतानुसार सेटअप स्थापित कर युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।
तकनीकी और व्यावसायिक रूप से होंगे मजबूत
पीएम सेतु योजना के माध्यम से चयनित आईटीआई को उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में उन्नत किया जाएगा। इससे प्रशिक्षण और उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच की दूरी कम होगी तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण वातावरण और रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।