फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   autorickshaw fare hiked in lucknow

जानिए, कितना बढ़ा ऑटो का किराया

Fri, 20 Sep 2013 07:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
autorickshaw fare hiked in lucknow

राजधानी में ऑटो का सफर शुक्रवार से महंगा हो गया। ऑटो महासंघ ने

विज्ञापन
गुरुवार को मनमाने तरीके से नए किराए की सूची जारी कर दी।

किराए में एक से छह रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब लोगों को ऑटो में बैठने पर न्यूनतम 6 रुपये किराया देना होगा। नए किराए की सूची ऑटो पर चस्पा भी कर दी गई है।


लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स महासंघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि संभागीय परिवहन अधिकारी की सहमति से ऑटो किराए की गणना 5.90 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से करके उसकी सूची जारी कर दी गई है।
 
यह सूची परिवहन अधिकारी को भी दे दी गई। उन्होंने बताया कि अब तब न्यूनतम तीन किलोमीटर का जो किराया पांच रुपये था उसको बढ़ाकर छह रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चारबाग से मुंशीपुलिया के लिए 20 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें 23 रुपये चुकाने होंगे। महासंघ के प्रवक्ता पीयूष वर्मा ने बताया कि नया किराया शुक्रवार सुबह से प्रभावी हो जाएगा।


दूसरी तरफ आरटीओ एपी सिंह ने बताया कि महासंघ ने किराया सूची जारी करने की सूचना दी है। लेकिन किराया बढ़ोतरी पर मेरी सहमति नहीं है।

राज्य परिवहन प्राधिकरण के रेट बढ़ोतरी के आधार पर किराया सूची पहले ही जारी हो चुकी है। अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो ऑपरेटर पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed