{"_id":"48059b84cca70d745a9e09d019695d88","slug":"auto-tempo-driver-taking-more-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग की भी नहीं मान रहे ऑटो-टैंपो ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग की भी नहीं मान रहे ऑटो-टैंपो ड्राइवर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने शुक्रवार को नई किराया सूची जारी कर दी, लेकिन इसे ऑटो-टैंपों वालों ने मानने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को भी सवारियों से मनमानी किराया वसूली जारी रही। इसे लोकर सवारियों और ऑटो-टैंपो ड्राइवरों के बीच बहस हुई।
ऐसी सवारियों ने परिवहन अफसरों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत की। हालांकि अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि सवारियों ने अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत की है। 20 एवं 22 को चेकिंग अभियान चलाकर शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
एक किमी पर 1.53 रुपए का घाटा
परिवहन विभाग ने जिस रेट के आधार पर टैंपो का किराया तय कर दिया है, उससे ड्राइवर को एक किमी पर 1.53 रुपए का घाटा होगा।
टैंपो ड्राइवरों के प्रतिनिधि राजेश राज ने बताया कि कुल लागत 7.83 रुपए प्रति किमी आती है। परिवहन विभाग ने 6.30 रुपए प्रति किमी के रेट से किराया तय कर दिया है।
विज्ञापन
इससे ड्राइवरों को घाटा हो रहा है। नई किराए की सूची का पालन करना संभव नहीं है।