{"_id":"67ae552b845bc19da509949d","slug":"auto-stand-running-on-service-lane-will-be-shifted-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1076736-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्विस लेन पर चल रहा ऑटो स्टैंड होगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्विस लेन पर चल रहा ऑटो स्टैंड होगा शिफ्ट
विज्ञापन
लखनऊ। उतरेठिया जंक्शन की सर्विस लेन पर चल रहे ऑटो स्टैंड को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, शहीद पथ की सर्विस लेन के ब्लैक का निर्माण सप्ताह भर में पूरा जाएगा। इससे जाम से राहत मिलेगी और हादसों पर भी अंकुश लगेगा। डीएम विशाख जी अय्यर ने बृहस्पतिवार को यहां का निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए हैं।
इसके बाद डीएम तेलीबाग पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सतेंद्र नाथ ने बताया कि यहां पर दोनों आईलैंड को दो-दो मीटर छोटा किया गया है। बस स्टॉप को भी आगे शिफ्ट किया गया है। इससे जाम से निजात मिलेगी। एसडीएम सरोजनीनगर डॉ. सचिन वर्मा को डीएम ने निर्देशित किया कि एआरएम रोडवेज व नगर निगम जोनल अधिकारी के साथ अभियान चलवाएं। इससे जंक्शन के चारों तरफ 15 मीटर की परिधि में कोई बस, वाहन, ई रिक्शा, ठेले आदि न रुकें।
फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी लाएं
डीएम ने मरी माता मंदिर फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया। सेतु निगम के परियोजना अधिकारी अमित वर्मा ने बताया कि दिसंबर 2025 में जिसका निर्माण पूरा होना है। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं। अर्जुनगंज में स्लिप रोड को लेकर साइनएज बोर्ड आदि लगवाने के निर्देश दिए।