लखनऊ मेट्रो ने बदल दिया ट्रैफिक का हुलिया
राजधानी के तीन सबसे व्यस्त रास्तों पर ऑटो-टैंपो के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रतिबंध के चलते इन रास्तों से सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी होने के आसार हैं।
मेट्रो निर्माण कार्य के चलते लागू नई ट्रैफिक व्यवस्था के तहत यह रोक लगाई गई है। एसएसपी यशस्वी यादव ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।
जिन रास्तों पर ऑटो-टैंपो पर रोक लगाई गई है उनमें निशातगंज से हजरतगंज होते हुए चारबाग, चारबाग से केकेसी, सदर के बेस अस्पताल से तेलीबाग और
बीबीडी से चिनहट होते हुए पॉलीटेक्निक का रूट शामिल है। अचानक टैंपो-ऑटो बंद होने से सिटी बसों पर लोड बढ़ेगा।
ऑटो वालों ने किया कड़ा विरोध
एसएसपी ने शुक्रवार को नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि इसे गत18 फरवरी से ही लागू कर दिया गया है।
हालांकि, एएसपी ट्रैफिक ब्रजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि टैंपो-ऑटो बंद करने का फैसला प्रायोगिक है। इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑटो-टैंपो पर प्रतिबंध का कितना
असर होगा, इसका अध्ययन करने के बाद इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। उधर, टैंपो व ऑटो चालकों की यूनियन ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने इसे अफसरों का अदूरदर्शी फैसला बताया है।
इन रास्तों पर लगाई रोक
•निशातगंज से हजरतगंज होते हुए चारबाग तक
•चारबाग से केकेसी होते हुए सदर के बेस अस्पताल से तेलीबाग
•बीबीडी से चिनहट होते हुए पॉलीटेक्निक