{"_id":"65946c9e38f3227f310d900f","slug":"auto-and-private-bus-drivers-beaten-up-vehicles-vandalized-lucknow-news-c-13-lko1027-556656-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑटो व निजी बस चालकों को पीटा, वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑटो व निजी बस चालकों को पीटा, वाहनों में तोड़फोड़
Wed, 03 Jan 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हड़ताल में शामिल नहीं हुए ऑटो व प्राइवेट बस चालकों को मंगलवार शाम आशियाना इलाके में हड़ताली चालकों ने पीट दिया। उनके वाहनों में तोड़फोड़ भी की। आशियाना पुलिस ने चार लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में चार नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आशियाना में सालेहनगर तिराहे के पास मंगलवार शाम एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी चालक लाठी-डंडे लेकर जमा हो गए। ये लोग ऑटो व प्राइवेट बसें रोक-रोककर सवारियां उतारकर चालकों पर हड़ताल में शामिल होने का दबाव डालने लगे। ऑटो व बस चालकों के विरोध करने पर उनकी पिटाई कर वाहनों में तोड़फोड़ भी करने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
सूचना पर आशियाना की किला चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आशियाना निवासी चालक संतोष कुमार, राजू, विनय रावत व अमेठी निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने इन चारों के साथ ही आठ अज्ञात के खिलाफ आशियाना थाने में सात सीएल एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
किला चौकी प्रभारी विपिन कुमार के मुताबिक आंदोलनकारी चालकों के हंगामे की सूचना पर जब वह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो पहले समझाने का प्रयास किया। मगर चालक उग्र होकर पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने लगे। पुलिस के सामने ही वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। तब थाने पर सूचना दी। जिसके बाद आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभाला।