{"_id":"6a5e8f10674151aa2c015326","slug":"authorities-take-a-strict-stance-after-cockroaches-are-found-in-the-kgmu-canteen-lucknow-news-c-13-lko1070-1837508-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू की कैंटीन में कॉकरोच मिलने पर शासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू की कैंटीन में कॉकरोच मिलने पर शासन सख्त
विज्ञापन
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के शताब्दी भवन स्थित कैंटीन के फ्रीजर में केक पर कॉकरोच रेंगने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने केजीएमयू प्रशासन से इसकी रिपोर्ट तलब की है। घटना 27 जून की है। इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अपर मुख्य सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं। शासन ने रिपोर्ट में कैंटीन की सफाई व्यवस्था की जानकारी मांगी है। खाद्य सामग्री के भंडारण, गुणवत्ता नियंत्रण और मरीजों व तीमारदारों को परोसे जाने वाले भोजन के मानकों की भी जानकारी मांगी है।
ट्रॉमा सेंटर की अव्यवस्था पर निर्देश
शासन ने ट्रॉमा सेंटर में निर्माण कार्य के चलते एंबुलेंस के फंसने और मरीजों को हो रही परेशानी का भी संज्ञान लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने केजीएमयू प्रशासन से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही को दूर करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ट्रॉमा सेंटर पहुंचने वाली एंबुलेंस और गंभीर मरीजों के आवागमन में कोई बाधा न आए। शासन ने निर्माण एजेंसी और अस्पताल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। शासन की सख्ती के बाद केजीएमयू प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी है।