{"_id":"5a279bc54f1c1b4e718b77db","slug":"auspicious-time-for-wedding-in-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंड-बाजा-बारात पर लगेगा 55 दिन का ब्रेक, सात फरवरी से ही शुरू होंगी शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड-बाजा-बारात पर लगेगा 55 दिन का ब्रेक, सात फरवरी से ही शुरू होंगी शादियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 दिन के लिए बैंड-बाजा-बारात पर फिलहाल ब्रेक लगने जा रहा है। इससे पहले 8, 9 और 10 दिसंबर को बची हुई विवाह लग्नों में ही शहनाई बज सकेगी। 14 दिसंबर से शुक्र अस्त और खरमास दोनों एक साथ होने के चलते सहालगें रुक जाएंगी। सहालगें, फरवरी के पहले सप्ताह में सात तारीख से शुरू होंगी। खरमास और शुक्र अस्त के चलते जनवरी 2018 में पूरे महीने एक भी वैवाहिक लग्न नहीं मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 14 दिसंबर से शुक्र अस्त हो रहे हैं। इसी दौरान धनु राशि पर सूर्य आने से खरमास के चलते जनवरी 2018 में शादियां नहीं हो सकेंगी। 3-4 फरवरी शुक्र उदय पर अच्छे दिन शुरू होंगे और विवाह सात फरवरी से शुरू जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी में मकर संक्रांति से खरमास खत्म हो जाएगा, लेकिन शुक्र अस्त जारी रहेगा, इसीलिए सहालगों के लिए सात फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।
अगले साल 2018 में बाकी संवत्सर में सहालगें
फरवरी माह-- 7, 10, 12, 13, 18, 19, 20, 23, 24, 25 और 28 फरवरी।
मार्च माह-- 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 12 मार्च।

ब्रेक के बाद फरवरी के लिए अभी से तैयारी
दिसंबर में मिलीं महज पांच लग्नें
4 जुलाई को हरिशयनी एकादशी पर देवताओं के सोने के चलते रुकी लग्नें 31 अक्तूबर को देवोत्थानी एकादशी पर देवताओं के जगने पर 16 नवंबर से शुरू हुई थीं। नवंबर में 9 तो दिसंबर में केवल पांच ही लग्नें मिलीं।
नवंबर और दिसंबर की लग्नों में जबरदस्त भागदौड़ के बीच 55 दिनों के अंतराल पर पंडित से लेकर कैटरर्स, बैंड बाजे और इवेंट वालों को ब्रेक मिलेगा। लेकिन जनवरी के दूसरे पखवाड़े में पड़ रही बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त पर भी धार्मिक आयोजनों की मारामारी रहेगी।
ट्रांसगोमती के एक नामी बैंड मास्टर सज्जन ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद फरवरी में बंपर बुकिंग अभी से हो चुकी हैं। एक-एक लग्न पर तीन से चार बुकिंग उठा रखी हैं। कुर्सी रोड में कैटरिंग का काम करने वाले परमजीत गुप्ता ने बताया कि शादियों की मारामारी के चलते नजदीकी इलाकों की बुकिंग ही ली हैं जिससे हर इलाके की बुकिंग को कवर कर सकूं।