फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Audit of oxygen supply begin in medicals institute

राजधानी के आठ चिकित्सा संस्थानों की ऑक्सीजन ऑडिट शुरू

Fri, 07 May 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Audit of oxygen supply begin in medicals institute
चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन आपूर्ति के ऑडिट के लिए नोडल विश्वविद्यालय नामित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एकेटीयू ने लखनऊ के आठ शासकीय एवं निजी मेडिकल संस्थानों पीजीआई, आरएमएल आईएमएस, केजीएमयू, इरा मेडिकल कॉलेज, कैरियर मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रल मेडिकल इंस्टीट्यूट, प्रसाद मेडिकल इंस्टीट्यूट और टीएसएम मेडिकल इंस्टीट्यूट की ऑक्सीजन आपूर्ति एवं खपत के बारे में सूचना जुटाना शुरू कर दिया है।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस काम के लिए विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के डॉ. अनुज कुमार शर्मा एवं आईईटी के डॉ. पवन कुमार तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि विवि द्वारा रोजाना इन संस्थानों की ऑक्सीजन आपूर्ति एवं खपत के संबंध में सूचना एकत्र कर आईआईटी कानपुर को उपलब्ध करवाई जाएगी।
आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार एप के जरिए फिर पूरे प्रदेश के संस्थानों की ऑक्सीजन आपूर्ति का विश्लेषण करके प्रदेश सरकार को जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पहले चरण में प्रदेश के 54 चिकित्सा संस्थानों की ऑक्सीजन ऑडिट करवाई जा रही है। इसमें आईआईटी कानपुर के साथ आईआईएम लखनऊ, एकेटीयू, आईआईटी बीएचयू, एमएमटीयू गोरखपुर, एमएनआईटी प्रयागराज मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैकाथान से निकालेंगे ऑक्सीजन वेस्टेज रोकने की तकनीकी
ऑक्सीजन ऑडिट के साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन के वेस्टेज एवं लीकेज को नियंत्रित करने के उपायों के अध्ययन के लिए एकेटीयू एक हैकाथान का आयोजन करने जा रहा है। विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि विवि द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन के वेस्टेज एवं लीकेज को नियंत्रित करने के लिए छह समस्याएं चिह्नित कर विद्यार्थियों को बताई गई हैं। इस पर उनसे इसके समाधान वाले इनोवेटिव आइडिया 10 मई तक आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विवि के संबद्ध संस्थानों से निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त इनोवेटिव आइडिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही बेहतर इनोवेटिव आइडिया को सम्मानित कर उसके आगे प्रयोग के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed