फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Audio of threat to kill meter tester goes viral

Lucknow News: मीटर परीक्षक को जान से मारने की धमकी का ऑडियो वायरल

Sun, 09 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Audio of threat to kill meter tester goes viral
मीटर परीक्षक को जान से मारने की धमकी का ऑडियो वायरल
लखनऊ। पुराने शहर के किसी उपभोक्ता के मीटर में पकड़ी गई गड़बड़ी पर मीटर परीक्षक व संविदाकर्मी के बीच कार्यालय में जमकर विवाद हुआ। संविदाकर्मी ने मीटर परीक्षक को जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक गालियां दीं। कार्यालय के किसी कर्मी ने बातचीत को रिकॉर्ड कर ऑडियो वायरल कर दिया। रविवार को मामला सर्किल अफसर रमेश चंद्र पांडेय तक पहुंचा। उन्होंने परीक्षण खंड के एक्सईएन से पूरी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


ऑडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि चौक क्षेत्र में मीटर परीक्षक सोनू पासवान तैनात हैं। सोनू को उन्हीं के मीटर सेक्शन में तैनात संविदा कर्मी ने गालियां देते हुए चौराहे पर जान से मारने की धमकी दी है। संविदाकर्मी कह रहा है कि मारने के लिए 8700 रुपये की नौकरी छोड़ देंगे। इस धमकी के बीच में कोई तीसरा कर्मचारी संविदा कर्मी से कहता है कि मामला यहीं पर खत्म करो।
विज्ञापन

इसके बाद संविदाकर्मी ने कार्यालय से ही किसी दूसरे शख्स को कॉल की और सोनू काे मारने की बात कही। उधर, से आवाज आई कि तुमने सोनू को मेरा नाम नहीं बताया। संविदाकर्मी को सलाह दे रहा है कि तुम मत मारना, हम ही उसको दुरुस्त करा देंगे। सर्किल अफसर ने कहा कि मुझे अंदेशा है कि मीटर में पकड़ी गई गड़बड़ी को दबाने को लेकर यह विवाद है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed