फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auction of property of CAA violence accused will be done on 16 July.

नागरिकता संशोधन कानून: 16 जुलाई को होगी हिंसा के आरोपियों की संपत्ति की नीलामी

Fri, 03 Jul 2020 01:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jul 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Auction of property of CAA violence accused will be done on 16 July.
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। (फाइल फोटो।) - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बीते साल दिसंबर में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए आरोपियों की अचल संपत्तियों की नीलामी प्रशासन 16 जुलाई को करेगा। वहीं, एडीएम ईस्ट कोर्ट से जारी आरसी की राशि न चुकाने पर बृहस्पतिवार को बाकीदार नफीस पुत्र मो. रईस की खुर्रमनगर स्थित वेल्डिंग की दुकान कुर्क कर सील कर दी गई।

विज्ञापन


मालूम हो कि चार राजस्व कोर्ट ने हिंसक प्रदर्शन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1.55 करोड़ रुपये की वसूली के लिए 57 आरोपियों को आरसी जारी की थी। प्रशासन ने वसूली के लिए आरोपियों के फोटोयुक्त पोस्टर जारी किए थे। अब जुर्माना जमा न करने वालों के खिलाफ कुर्की व नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


इस मामले में  एडीएम ईस्ट कोर्ट ने 28 दोषियों के खिलाफ 64.37 लाख, एडीएम वेस्ट कोर्ट ने 10 दोषियों के खिलाफ 67.74 लाख, एडीएम प्रशासन कोर्ट ने छह दोषियों पर 1.75 लाख और एडीएम टीजी कोर्ट ने 13 दोषियों पर 21.76 लाख रुपये की वसूली को सामूहिक रिकवरी नोटिस फरवरी में जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानों को कुर्क कर किया गया सील

डीएम ने बताया कि 15 जुलाई तक बकाया न चुकाने वालों की अचल संपत्ति कुर्क कर 16 से नीलामी शुरू कराई जाएगी।

मालूम हो कि प्रशासन इससे पहले हसनगंज में पक्का पुल के पास एनवाई फैशन सेंटर के बाकीदार धर्मवीर सिंह के साथ ही संयुक्त देयता के अंतर्गत बाकीदार माहेनूर चौधरी निवासी पुरानी बासमंडी, टीजी हॉस्टल रोड, खदरा की दुकान भी कुर्क कर सील कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed