फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atul maheshwari memorial gold medal

Lucknow News: कर्नल कमल किशोर को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Fri, 24 Nov 2023 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari memorial gold medal
कर्नल कमल किशोर मिश्रा
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में परास्नातक करने वाले कर्नल कमल किशोर मिश्रा को स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यह पदक अमर उजाला के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी की स्मृति में अमर उजाला की ओर से दिया जाता है।
विज्ञापन

कर्नल कमल किशोर मिश्रा का चयन श्री प्रेम मुक्ता स्वर्ण पदक के लिए भी किया गया है। उन्हें छह दिसंबर को दीक्षांत समारोह में यह दोनों पदक देना प्रस्तावित हैं। कर्नल कमल किशोर ने दो वर्ष का शैक्षिक अवकाश लेकर लविवि से सहयुक्त शिया पीजी कॉलेज से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि फौज में यह प्रावधान है कि कोई भी अधिकारी अवकाश लेकर दो वर्ष का अपना मनचाहा कोर्स कर सकता है। उन्हें पत्रकारिता में विशेष रुचि थी, इसलिए उन्होंने इसे चुना। वे कुमांऊ रेजीमेंट इंफेंट्री के अधिकारी हैं। वर्तमान में बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि विवि स्तर पर विभाग में सर्वोच्च अंक लाने के लिए उन्हें दो पदक मिल रहे हैं। इससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने अपने परिवार और कॉलेज के शिक्षकों को इसका श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed