फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atul and Priya won in 800 meter race in Government Polytechnic Lucknow.

Lucknow News: राजकीय पॉलीटेक्निक में 800 मीटर दौड़ में अतुल और प्रिया ने मारी बाजी

Wed, 19 Feb 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Atul and Priya won in 800 meter race in Government Polytechnic Lucknow.
प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं।
लखनऊ। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी छात्राएं छात्रों से पीछे नहीं हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में मंगलवार से शुरू हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राएं भी पूरी लगन और मेहनत से स्पार्धाओं में शामिल हुईं। पहले दिन 800 मीटर की दौड़ हुई। इसमें छात्र वर्ग में अतुल और छात्रा वर्ग में प्रिया शाह ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में खेलकूद के साथ वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें 100 से लेकर 1500 मीटर की दौड़, शॉटपुट, बैडमिंटन, टीटी, वॉलीबॉल के साथ ही दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए म्यूजिकल चेयर और 50 मीटर की दौड़ होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में प्रिया शाह प्रथम, अनामिका पाल द्वितीय और ललिता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में अतुल प्रथम, विवेक शर्मा द्वितीय और सत्यम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसके सिंह ने कहा कि छात्रों को नई तकनीक से अपडेट रहने के साथ ही उन्हें स्किल विकास पर भी जोर देना चाहिए। खेलों में तो शत प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ तन के लिए खेलकूद जरूरी है। शिक्षक डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था परवरिश को बैग प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed