फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempted rape by calling a girl home on the pretext of giving her Prasad

Lucknow News: प्रसाद देने के बहाने युवती को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 21 Sep 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape by calling a girl home on the pretext of giving her Prasad
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। मड़ियांव के गाजीपुर बलराम निवासी सुशील शर्मा पर पूजा का प्रसाद देने के बहाने घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी व उसकी पत्नी पर युवती को धमकाने का भी आरोप है। पीड़िता ने शुक्रवार को मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि मूल रूप से हरदोई निवासी युवती मड़ियांव इलाके में परिवार के साथ रहती है। 17 सितंबर को उनके माता-पिता गांव गए थे। घर पर वह व उसके छोटे भाई-बहन थे। रात करीब 11 बजे सुशील वर्मा उनके घर पहुंचा और पूजा का प्रसाद देने के बहाने अपने घर बुलाया। युवती आरोपी के घर पहुंची तो सुशील उन्हें किचन में ले गया और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह शोर मचाते हुए खुद को बचाया और वहां से भागने लगी। इस बीच सुशील की पत्नी वहां पहुंच गई। युवती ने सारी बात उसको बताई। पीछे से सुशील भी आ धमका। आरोप है कि सुशील व उसकी पत्नी ने युवती को घटना के संबंध में किसी से कोई शिकायत न करने की धमकी दी। घर पहुंचकर युवती ने माता-पिता को फोन पर सारी घटना बताई। शुक्रवार को युवती ने आरोपी सुशील व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed