फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempted kidnapping of a child in Krishnanagar, the boy escaped with a sense of urgency

Lucknow News: कृष्णानगर में बालक के अपहरण का प्रयास, सूझबूझ से बचकर भागा

Tue, 03 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a child in Krishnanagar, the boy escaped with a sense of urgency
लखनऊ। कृष्णानगर में रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने 11 वर्षीय बालक को अगवा कर लिया। अपनी सूझबूझ से बालक आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन

कृष्णानगर के पंडितखेड़ा स्थित द्वारिकापुरी काॅलोनी में वीरेंद्र शर्मा पत्नी नीतू और बेटे अर्णव (15) व ईवान (11) के साथ रहते हैं। वीरेंद्र हरदोई स्थित केंद्रीय विद्यालय में काम करते हैं। वीरेंद्र के मुताबिक बेटा ईवान चौथी कक्षा का छात्र है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह पास की दुकान से पेंसिल लेकर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने बेटे को घर छोड़ने की बात कही और उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। विरोध पर आरोपी ने ईवान का मुंह रुमाल से ढक लिया। ईवान ने बहादुरी दिखाते हुए दवा का असर उस पर न हो इसलिए खुद की सांस रोक ली और आरोपी को दांत से काटकर भाग निकला। ईवान ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने विजयनगर चौकी इंचार्ज और 112 पर भी कॉल की। आरोप है कि इसके बावजूद करीब डेढ़ घंटे बाद विजय नगर चौकी की पुलिस उनके घर पहुंची और लिखित शिकायत ली। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामला संज्ञान में है। तहरीर उन्हें नहीं मिली है। हालांकि, चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ फुटेज देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed