फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to steal from cooperative bank and child development office

Lucknow News: सहकारी बैंक व बाल विकास दफ्तर में चोरी की कोशिश

Tue, 11 Jun 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal from cooperative bank and child development office
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात जिला सहकारी बैंक और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय में चोरी की कोशिश हुई। बैंक की तिजोरी तोड़ने में नाकाम होने पर चोर लौट गए। इस घटना ने पुलिस की रात्रिगश्त की कलई खोल दी है। पुलिस की तैनाती के बाद भी इस तरह की घटना होना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। सीओ ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के प्रतापगढ़ मार्ग पर जिला सहकारी बैंक का कार्यालय है। उसी के ठीक पीछे बाल विकास पुष्टाहार का कार्यालय व गोदाम है। रविवार देर रात चोर बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय के शटर के ऊपर रोशनदान की जाली काटकर कार्यालय में घुसे। चोरों ने पुरानी तिजोरी को तोड़ना चाहा। असफल होने पर उसी कार्यालय में लगे एक और रोशनदान की जाली तोड़ी और उसी से लगी सहकारी बैंक के दीवार में सेंधमारी करके चोर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

फिर बैंक की तिजोरी वाले कमरे की दीवार में सेंध लगाकर तिजोरी वाले दूसरे कमरे में घुसे। इसके बाद तिजोरी के बगल के दरवाजे की कुंडी तोड़कर स्ट्रांग रूम में दाखिल हुए, लेकिन तिजोरी को खोल पाने में नाकाम चोर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक प्रीतम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बैंक जब खोला गया तो दीवार टूटी पाई गई। उन्होंने बताया कि बैंक में लगी तिजोरी तक पहुंचने के बाद पैसा चोरी करने का प्रयास किया गया। सीओ सलोन वंदना सिंह ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। बैंक और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों की तरफ से घटना की तहरीर दी गई है।

सीओ ने बताया कि बैंक व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय में चोरी का असफल प्रयास किया गया है। केस दर्ज कर चोरों का पता लगाया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे के साथ की छेड़छाड़
चोर शातिर थे। यही वजह थी कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की, ताकि उनकी पहचान न हो पाए। जिस तरह सलोन कोतवाली से चंद कदम दूरी स्थित बैंक व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय को निशाना बनाया गया, उसे पुलिस की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के चलते क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed