फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to rape a woman

Lucknow News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 24 Oct 2024 05:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape a woman
लखनऊ। महिला से दुष्कर्म की कोशिश और अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी युवक फुरकान ने तेजाब से जलाने की धमकी दी है। मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज निवासी महिला के मुताबिक, बीते जून से फुरकान उन्हें परेशान कर रहा है। कई बार दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है। आरोप है कि पुलिस से कई बार शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उनका घर से निकलना तक दूभर हो गया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, आलमबाग निवासी महिला के मुताबिक वह कूड़ा बीनकर कैसरबाग स्थित मॉडल हाउस निवासी बबलू कहार को बेचती है। करीब 30 हजार रुपये बबलू के पास बाकी है। 17 अक्तूबर को वह रुपये मांगने गई थीं। आरोप है कि बबलू, उसके साथी विशाल और गोलू ने उनकी पिटाई कर दी। बबलू ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीड़िता ने कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो वायरल करने की धमकी

लखनऊ। महिला ने युवक पर उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सआदतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक दो साल से ठाकुरगंज के चोरघाटी में रहने वाला रिजवान उनका पीछा कर रहा है। साथ में रहने का दबाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed