फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to kill a young man by running him over with an SUV

Lucknow News: एसयूवी से कुचलकर युवक को मारने का प्रयास

Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill a young man by running him over with an SUV
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में रोडरेज की घटना सामने आई है। साइड लेने के विवाद में एसयूवी चालक ने कुल्लीखेड़ा निवासी अतुल रावत (24) को कुचलने का प्रयास किया। अतुल की मां रामप्यारी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि रामप्यारी के अनुसार 26 जून रात 11 बजे अतुल रावत दो दोस्तों के साथ मस्तेमऊ निवासी मामा के घर जा रहा था। पुलिस मुख्यालय के पास एसयूवी सवार से साइड देने को लेकर कहासुनी हुई। लोगों ने मामला शांत कराया पर कुछ देर बाद एसयूवी चालक अतुल को टक्कर मारकर भाग गया। अतुल गंभीर रूप से जख्मी हुआ। वह 15 दिन आईसीयू में रहा, कूल्हा टूटने से अभी भी बिस्तर पर है। एसीपी ने बताया कि एसयूवी मानकनगर निवासी शिखा राजपूत की है। पुलिस शिखा के घर पहुंची तो पता चला कि वह परिवार के साथ ओमेक्स में रहती हैं। वहां उनके फ्लैट में ताला लगा मिला। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed