{"_id":"61e1d0bc5d4c9e54115c57bc","slug":"attempt-to-kidnap-girl-in-vibhootikhand-lucknow-news-lko6134934109","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभूतिखंड के वेव मॉल के पास कार सवार युवकों ने युवती को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभूतिखंड के वेव मॉल के पास कार सवार युवकों ने युवती को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूतिखंड के वेव मॉल के पास बुधवार रात को कार सवार युवकों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने गालीगलौज की।
पीड़िता के चीखपुकार मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगाें को जुटता देख युवक वहां से भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को घर पहुंचाया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, इंदिरानगर की रहने वाली युवती विभूतिखंड इलाके से बुधवार रात करीब 12.30 बजे वेव मॉल के सामने पहुंची थी।
इस बीच कार सवार युवक वहां आ धमके। सभी नशे में धुत थे। आरोपी युवक कार में युवती को खींचकर अगवा करने की कोशिश करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
यह देख आरोपी कार लेकर भाग निकले। वहीं, पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। युवती के मुताबिक, कार सवार युवकों में एक को पहचान लिया।
वह इस्माइलगंज का रहने वाला यशराज सिंह है, जो कई बार पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों की कार पर नंबर भी नहीं था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश जा रहा है।