फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to grab revenue by creating fake website of Excise Department

Lucknow News: आबकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर राजस्व हड़पने की कोशिश

Fri, 21 Feb 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to grab revenue by creating fake website of Excise Department
आबकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर राजस्व हड़पने की कोशिश
लखनऊ। आबकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर बनाकर ठगों ने राजस्व हड़पने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने साइबर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने आबकारी विभाग के ई-लॉटरी 2025-26 के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास किया। इससे राजस्व की क्षति होने की पूरी आशंका है। आम जनमानस भी ठगी का शिकार हो सकता है। वर्ष 2025-26 में आबकारी के फुटकर अनुज्ञापनों को ई-लॉटरी के माध्यम से व्यवस्थित कराए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। इसी क्रम में लोगों को https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


साइबर जालसाजों ने ठगी करने व राजस्व को क्षति पहुंचाने के लिए मूल वेबसाइट से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट https://upexciseelotteryupsdcgovco.in बनाई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव का कहना है कि फर्जी वेबसाइट को बंद करा दिया गया है। जालसाजों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed