फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to grab property by posing as wife of a dead retired railway employee

Lucknow News: मृत सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी बनकर संपत्ति हड़पने की कोशिश

Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to grab property by posing as wife of a dead retired railway employee
मृत सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी बनकर संपत्ति हड़पने की कोशिश
लखनऊ। कोर्ट के आदेश पर आलमबाग पुलिस ने बड़ा बरहा निवासी विद्यावती, विमला देवी और उसके बेटे सनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। विद्यावती पर जाली दस्तावेज तैयार कर मृत सेवानिवृत्त रेलकर्मी नरेश चंद्र की पत्नी बनकर संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन

बड़ा बरहा निवासी कमल किशोर कनौजिया के मुताबिक चाचा नरेश अविवाहित थे और रेलवे में चौकीदार थे। कमल व उनके अन्य भाई-बहन चाचा के साथ रहते थे। 2023 में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी विद्यावती उनके घर पहुंची और खुद को चाचा की पत्नी बताया। इसमें उसका साथ कमल की दूसरी चाची विमला व उसके बेटे ने दिया। विद्यावती ने रेलवे के कुछ दस्तावेज दिखाए, जिसमें वह नॉमिनी थी। जांच में दस्तावेज फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यावती का पति से तलाक हो चुका है। वह पति से भत्ता भी लेती है। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली थी। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed