फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to digitally arrest former district panchayat president, five arrested

Lucknow News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास, पांच गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to digitally arrest former district panchayat president, five arrested
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चिनहट के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से एक आपत्तिजनक वीडियो आया। वीडियो एडिट किया गया था। वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनके पास कॉल आ गई। फोन कर्ता उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास करने लगे। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 15 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोपियों ने यह भी धमकी दी की अगर पुलिस को जानकारी दी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। हालांकि उन्होंने रकम नहीं दी और चिनहट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपियों गोमतीनगर विस्तार के बाघामऊ निवासी आलोक यादव, आसवेंद्र राजपूत, अनुज साहू, राजन सिंह और बाराबंकी के लोनी कटरा में रहने वाले आकाश अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


40 दिन तक जारी रही कोशिश

विजय बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी उन्हें लगातार 40 दिन तक कॉल कर धमकी देते हुए पैसे मांगते रहे। आरोपियों ने उनकी वीडियो वायरल भी करी दी। बताया कि तीन साल पहले भी उनसे रंगदारी मांगी गई थी। तब उन्होंने गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed