फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to crush advocate with SUV

Lucknow News: अधिवक्ता को एसयूवी से कुचलने का प्रयास

Wed, 06 May 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush advocate with SUV
लखनऊ। महानगर के न्यू हैदराबाद निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने गौतमपल्ली के बंदरिया बाग निवासी करन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक का आरोप है कि करन ने उन्हें एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया। करन खुद को पूर्व आईएएस का दामाद बताता है। महानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह न्यू हैदराबाद स्थित अपने चैंबर के बाहर चालक का इंतजार कर रहे थे। तभी एसयूवी से करन वहां पहुंचा और उन्हें कुचलने की कोशिश की। वह किसी तरह बच गए। इसके बाद आरोपी ने उनकी कार और चालक को टक्कर मारने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो करन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अभिषेक का कहना है कि करन आए दिन उनकी सोसाइटी में महिलाओं के साथ आता है और गलत काम व नशा करता है। उन्होंने करन की इन हरकतों का विरोध किया था, जिसके कारण वह उनसे रंजिश रखता है। उन्होंने करन पर देह व्यापार कराने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के अनुसार, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। बयान और साक्ष्य संकलन होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed