{"_id":"66d4f1ac00985d6b4a0aeac4","slug":"attempt-to-convert-commotion-youth-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-119038-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धर्म परिवर्तन का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धर्म परिवर्तन का प्रयास, हंगामा
Mon, 02 Sep 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगज बाईपास स्थित एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाए व बच्चे।
- फोटो : संवाद
राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र के मुंशीगंज बाईपास स्थित एक घर में रविवार को महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। जानकारी पर हिंदू संगठनों ने पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य लोग भाग खड़े हुए।
शहर से तीन किमी दूर रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज बाईपास स्थित एक घर में महिलाएं, बच्चों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा की जा रही थी। सूचना मिलते ही हिंदूू युवा वाहिनी जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी की अगुवाई में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि महिलाओं व बच्चों को ईसाई धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला महामंत्री की सूचना पर थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पहुंचकर पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि मुुंशीगंज निवासी गोविंद गुप्ता बिना अनुमति के प्रार्थना सभा आयोजित करके महिलाओं व बच्चों को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं। प्रकरण में केस दर्ज कर दिया गया है।