फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt of self immolation, woman poured petrol on herself, police caught her

Lucknow News: आत्मदाह का प्रयास, महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt of self immolation, woman poured petrol on herself, police caught her
परिजनों को हजरतगंज थाने पूछताछ के लिए ले गई पुलिस । 
लखनऊ। हत्या के मामले में युवक को जेल भेजने से नाराज बाराबंकी के एक परिवार के आठ लोग बृहस्पतिवार दोपहर विधान भवन के सामने आत्मदाह के लिए पहुंचे। एक महिला ने खुद पर पेट्रोल भी डाल लिया। मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते ने सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाराबंकी के घुंघटेर बजगैनी निवासी जानकी प्रसाद परिवार के आठ लोगों के साथ विधान भवन गेट नंबर- 4 पर पहुंचे। उनकी बहू राम दुलारी ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह देखते ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते ने सभी को पकड़ लिया। हजरतगंज पुलिस सभी को थाने ले गई। पूछताछ में जानकी प्रसाद ने बताया कि बाराबंकी पुलिस ने उनके बेटे संतोष को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने संतोष को गलत जेल भेजा था। उन्होंने बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की। कोई सुनवाई न होने पर वे लोग न्याय की आस में विधान भवन पहुंचे थे। डीसीपी ने बताया कि बाराबंकी पुलिस पूरे परिवार को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


ये लोग पहुंचे थे विधान भवन
जानकी प्रसाद, पत्नी उर्मिला देवी, बहू रामदुलारी, अंकित, पुष्पा देवी, पूनम देवी, मड़ियांव निवासी पंकज और जानकीपुरम निवासी सरिता भारती आत्मदाह करने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संतोष को भेजा गया था जेल
एएसपी उत्तरी बाराबंकी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 20 जून को अरविंद लोध की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए संतोष और उसके साथी बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था कि संतोष ने चाची के साथ अवैध संबंध के चलते अरविंद लोध की तार से गला कसकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed