Amethi: दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी से पिस्टल लगाकर लूट की कोशिश, फायरिंग की
घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। व्यापारी सकुशल बच गया। लोगों ने दौड़ाकर बदमाश को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के भादर के रामगंज बाजार में दुकान बंद कर हाईवे के दूसरे छोर स्थित घर जा रहे व्यापारी से बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल लगाकर लूट का प्रयास किया। व्यापारी के विरोध करने पर फायरिंग कर दी। हालांकि व्यापारी को गोली नहीं लगी। व्यापारी व बदमाश के बीच धक्कामुक्की के बीच चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले।
रामगंज निवासी हेमंत अग्रहरि कस्बे में थोक किराना के साथ जनरल स्टोर संचालित करते है। बृहस्पतिवार देर शाम हेमंत दुकान बंद कर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के दूसरे छोर स्थित मकान पर जा रहे थे। हाईवे पार कर घर के अंदर प्रवेश करने से पहले बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और पिस्टल के दम पर उसके हाथ में मौजूद पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे। हेमंत पैसों से भरा बैग सहित स्वयं को सुरक्षित करते हुए बदमाशों से भिड़ गया।
इसी बीच दूसरे बाइक सवार ने उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली हेमंत को नहीं लगी जिससे वह सकुशल बच गया। चीखप़ुकार सुनकर एकत्र लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि अन्य दो आरोपी बाइक सहित मौके से फरार हो गए। बदमाश को पकड़ने के बाद लोगों ने उसे चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। व्यापारी से लूट की कोशिश व फायरिंग की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
खबर लिखे जाने तक पीड़ित व्यापारी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस भी पकड़े गए बदमाश की पहचान नहीं उजागर कर रही है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.