फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on wife with knife

पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
attack on wife with knife
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के बीच बुधवार रात को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। पत्नी घायल होकर कमरे में गिर गई। वहीं आरोपी पति उसे तड़पता छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, अंगद सिंह अपनी पत्नी सोनी सिंह (40) के साथ लखनऊ में किराए का मकान लेकर रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार रात करीब एक बजे अंगद नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी ने विरोध किया। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बात पर अचानक नाराज हुए अंगद सिंह ने घर में रखे चाकू से सोनी पर हमला कर दिया। पत्नी को चाकू लगते ही वो घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान शोर-शराबा सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग पहुंचे, अंगद भाग गया।
विज्ञापन

मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि देर रात को नशे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के दौरान ही आरोपी पति ने सोनी सिंह के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed