फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on police in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: गोकशी रोकने गई पुलिस की जान पर बनी

Sat, 23 Nov 2013 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/मुजफ्फरनगर
टीम डिजिटल/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Nov 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
attack on police in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के निरधना गांव में गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


हमले में एक सिपाही जख्मी हो गया, जबकि दरोगा ने भागकर जान बचाई।

बाद में भारी संख्या में पुलिसबल ने घेराबंदी कर मौके से करीब दो कुंतल मांस, दो खालों समेत काटने के औजार कब्जे में लिए।

दो किशोरों को मौके से पकड़ा, जबकि आठ आरोपी मौके से फरार हो गए।
 
शुक्रवार सुबह पांच बजे गांव के जंगल में बडे़ पैमाने पर गोकशी की सूचना मिली। दरोगा रतन सिंह गश्ती जीप से मौकेपर पहुंचें।

आरोप है कि पुलिस को देख आरोपियों ने हमला बोल दिया, जिसमें एक सिपाही नफीस घायल हो गया। दरोगा भागकर जान बचाई।

पढ़ें-विधायक की सफाई से उलझी दुष्कर्म की गुत्थी

सूचना पर एसएचओ कमल सिंह यादव तमाम चौकियों से पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल देखकर गांव में हड़कंप मच गया।

जंगल की चारों तरफ घेराबंदी कर मौके से दो किशोर सोनू और दानिश को पुलिस ने पकड़ा है और एक अन्य ग्रामीण को शक पर थाने लाकर पूछताछ की गई। बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गोकशी करने के आरोप में आठ लोगों को फरार दर्शाया है। बरामद करीब दो कुंतल मांस का मेडिकल कराने के बाद उसे मिट्टी में दबा दिया गया।

पुलिस ने मौके से दो खाल और छुरी, कुल्हाड़ी समेत काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
 
दरोगा ने घायल सिपाही का मेडिकल कराने के बाद पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले तथा गोकशी का मुकदमा दस लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed