{"_id":"651003d3d92d8769be085d05","slug":"attack-on-p-d-tiwari-who-made-samajwadi-swabhiman-morcha-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सपा से बगावत कर समाजवादी स्वाभिमान मोर्चा बनाने वाले पीडी तिवारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सपा से बगावत कर समाजवादी स्वाभिमान मोर्चा बनाने वाले पीडी तिवारी पर जानलेवा हमला
Sun, 24 Sep 2023 03:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Sep 2023 03:09 PM IST
सार
समाजवादी स्वाभिमान मोर्चा बनाने वाले पी डी तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। वह रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पी डी तिवारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा से बगावत कर समाजवादी स्वाभिमान मोर्चा बनाने वाले पी डी तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडी तिवारी का कहना है कि शनिवार रात जब वह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे तभी हमला हो गया।
वह सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।