फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on hindu leader

हिंदूनेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य गवाह पर हमला

Sat, 21 Aug 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
attack on hindu leader
लखनऊ। नाका इलाके में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य गवाह सौराष्ट्र जीत सिंह पर बृहस्पतिवार देर रात कार सवार बदमाशों द्वारा हमला करने का आरोप लगा है। सौराष्ट्र ने बताया कि रहीमनगर विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस के पास उन पर हमला किया गया। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल छीनने की भी कोशिश की गई। सौराष्ट्र सिंह ने गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। सौराष्ट्र ने कमलेश तिवारी के हत्या आरोपितों पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर अनिल कुमार के मुताबिक, मूल रूप से कुशीनगर निवासी सौराष्ट्र जीत सिंह इंदिरानगर न्यू गुरुद्वारा रोड पर रहते हैं। सौराष्ट्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे वह निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी से सुरक्षाकर्मी कमलेश यादव के साथ कार से घर जा रहे थे। इस बीच रहीमनगर में विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और वे कार से नीचे उतरे तो उन पर एक साथ 20-25 लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी दौड़ा तो हमलावर उसकी पिस्तौल छीनने की कोशिश करने लगे। उसे भी बुरी तरह से पीट दिया। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुचंने तक हमलावर भाग गए। सौराष्ट्र के मुताबिक, वह तहरीर लेकर गाजीपुर थाने गए जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक, सौराष्ट्र की कार किसी के वाहन से टकरा गई थी। इसे लेकर कुछ विवाद हुआ था। लेकिन दूसरे दिन देर शाम तक उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed