फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on cow

हिंसक जानवर ने बनाया गाय को शिकार, गांव में दहशत

Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
attack on cow
लखनऊ। मोहनलालगंज के सिसेण्डी इलाके में सोमवार रात हिंसक जंगली जानवर ने हमला कर हाते में बंधी गाय को शिकार बना डाला। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। उधर जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के पगमार्क के नमूने लेकर ग्रामीणों को सजग रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के टिकरासानी गांव निवासी सौरभ शुक्ल की गाय सोमवार रात घर के सामने हाते में बंधी थी। हाता तकरीबन चार फीट ऊंची बाउण्ड्रीवॉल से घिरा हुआ है। देर रात किसी जंगली जानवर ने गाय पर हमला कर उसकी जान ले ली। मंगलवार सुबह परिवार के लोग गाय को चारा देने हाते में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गाय के शव के पिछले हिस्से में किसी जानवर के पंजे के निशान और वहां का मांस गायब मिला। कुछ ही देर में आसपास इलाके में हिंसक जंगली जानवर की दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पगमार्क लेकर खेतों में खाक छानती रही टीम
टिकरासानी में जंगली जानवर की सूचना पर डिप्टी रेंजर अनुभव शरण की टीम गांव पहुंची। घटनास्थल के आसपास और गांव के किनारे खेतों से जानवर के पगमार्क लेकर टीम ने हिंसक जानवर होने का संदेह जताया। जानवर का पता चलने तक टीम ने बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने और ग्रामीणों से सजग रहने की अपील की। उधर जंगली जानवर की दहशत से मंगलवार को पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शाम को अंधेरा होने से पहले ही ग्रामीण घर पहुंच गए। मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों ने रतजगा करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कुछ स्पष्ट कहना जल्दबाजी
रेंजर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गांव के आसपास खेत ही हैं इसलिए लकड़बग्घे की आशंका बेहद कम लग रही है। पगमार्क से सियार जैसे किसी जानवर की आशंका लग रही है। लेकिन स्थिति स्पष्ट करने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गांव और आसपास इलाके की निगरानी करती रहेगी। लोगों को भी सजग किया गया है। अभी कुछ स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed