{"_id":"5f553f1e8ebc3e36bb77573b","slug":"attack-on-bjp-youth-leader-lucknow-news-lko538846574","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त युवकों ने भाजयुमों नेता पर किया चाकू से हमला, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त युवकों ने भाजयुमों नेता पर किया चाकू से हमला, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सरसवां पावर हाउस के पास शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे दो युवकों को मना करना भाजयुमो नेता विनीत तिवारी को महंगा पड़ गया। नशेड़ियों ने चाकू से पेट व सीने के पास वार कर भाजयुमो नेता को लहूलुहान कर दिया। जानकारी पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन सिंह चौहान साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित भाजयुमो नेता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
अर्जुनगंज के ग्रीन सिटी निवासी विनीत तिवारी भाजयुमो के जिला कार्यकरिणी सदस्य हैं। विनीत के मुताबिक, रविवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए वो अपने दोस्तों के पास बाइक से जा रहे थे। तभी सरसवां पावर हाउस के पास शराब के नशे में धुत शोभित अवस्थी ने अपने अज्ञात साथी के साथ जबरन रोककर गाली-गलौज की। जब भाजयुमो नेता ने विरोध किया तो आरोपी हेलमेट से पीटने लगे। इसके बाद बुलेट की चाभी के छल्ले में पड़े चाकू से आरोपी शोभित ने भाजयुमो नेता पर सीने व पेट के पास हमला कर घायल कर दिया।
खून से लथपथ भाजयुमो नेता विनीत तिवारी ने परिवारीजनों के साथ ही दोस्तों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने भाग रहे आरोपी शोभित को पकड़ लिया, वहीं दूसरा साथी मौके से भाग निकला। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सचिन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।