फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on Banda MLA Brijesh Prajapati in PGI

बांदा के विधायक बृजेश प्रजापति के काफिले पर हमला, सरकारी गनर की वर्दी फाड़ी

Sun, 09 Aug 2020 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
attack on Banda MLA Brijesh Prajapati in PGI
बांदा के विधायक बृजेश प्रजापति के काफिले पर हमला - फोटो : amar ujala

पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित कुम्हार मंडी मैं रविवार शाम 7:30 बजे के करीब भाजपा के बांदा के तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति पर हमला कर दिया गया। अपने साले के बुलाने पर तेलीबाग गए थे। शाम को कुछ मनबढ़ युवकों ने उनके साले अमन पर जानलेवा हमला किया था। विधायक पर हुए हमले में उनका गनर जगत बहादुर सिंह घायल हो गया। वहीं उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस ने विधायक के गनर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पीजीआई के मुताबिक रविवार शाम को तेलीबाग के कुम्हार मंडी में रहने वाले अमन प्रजापति पर मोहल्ले के ही आशीष रावत ने 40-50 साथियों संग हमला बोल दिया था। अमन ने इसकी जानकारी अपने जीजा बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति को दी। शाम करीब 7:30 बजे बृजेश प्रजापति अपने दल बल के साथ ससुराल पहुंचे। अभी वह ससुराल से 50 कदम की दूरी पर ही थे कि साले पर हमला करने वाले आरोपियों ने विधायक के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। गनर बचाव के लिए उतरे तो, उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


सरकारी गनर की फाड़ी वर्दी

भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति के जगत बहादुर सिंह के मुताबिक काफिले पर जब हमला हुआ तो वह अपने अन्य साथियों बृजेंद्र सिंह, सनोज कुमार और विनोद कुमार के साथ नीचे उतरे और हमलावरों का विरोध किया। इस पर हमलावरों ने घेर कर पिटाई शुरू कर दी। गनर जगत बहादुर सिंह को काफी चोट आ गई उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहीं बृजेंद्र सुनोज और विनोद तीनों चोटिल हो गए। विधायक के काफिले पर हमला होता देख दोनों पक्षों के लोग जुट गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटिलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब आधे घंटे तक आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गनर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

भाजपा विधायक के गनर जगत बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आशीष रावत, मनीष रावत, टुंडे, मन्नी, सनी शिवा रावत सहित 40-50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed