फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS operation lasted for six hours: Security forces sealed half a kilometer area and searched, suspect was seen in the night

छह घंटे चला एटीएस का ऑपरेशन : सुरक्षा बलों ने आधा किमी का इलाका सील कर ली तलाशी, रात में दिखा था संदिग्ध

Mon, 12 Jul 2021 11:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 11:31 AM IST
सार

एटीएस की टीम को पड़ताल के दौरान दो घरों के बीच में आने जाने के लिए एक लोहे का दरवाजा लगा मिला। उस पर ताला बंद था। जिसे देख टीम ने पहले तो उसे खोलने के लिए चाबी मांगी लेकिन, समय से नहीं मिला।

विज्ञापन
ATS operation lasted for six hours: Security forces sealed half a kilometer area and searched, suspect was seen in the night
अलकायदा की सूचना के बाद एटीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकोरी के अदनान पल्ली दुबग्गा बेगरिया में रविवार को एटीएस का ऑपरेशन आतंकी करीब छह घंटे चला। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से करीब आधा किलोमीटर का इलाका सुरक्षा बलों ने सील कर दिया। हर तरफ लोगों में हैरानी व दहशत का माहौल था। देखते ही देखते आतंकी छिपे होने की चर्चा आसपास इलाके में फैल गई। इस दौरान एटीएस ने आसपास के आठ घरों और एक कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया। हर तरफ इसी बात की चर्चा होने लगी थी कि कहीं हाजी कॉलोनी में एटीएस और आतंकी के बीच गोलियां न चले। लेकिन, सभी के कयास एक डेढ़ घंटे में खत्म हो गये। जब लोगों को पता चला कि आतंकियों को पहले पकड़ लिया गया है। सिर्फ  तलाशी की जा रही है। 

विज्ञापन


एटीएस अधिकारियों के मुताबिक काकोरी के दुबग्गा और मड़ियांव इलाके में अलकायदा के आतंकी होने का इनपुट मिला था। इसी के आधार पर एटीएस की टीम पिछले एक सप्ताह से लगातार निगरानी कर रही थी। पुष्टि होने के बाद एक साथ ऑपरेशन शुरू किया गया। एटीएस की टीम ने सुबह 10.30 बजे अदनान पल्ली इलाके के तीन संदिग्ध घरों की घेराबंदी शुरू की। हालांकि घर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एटीएस व क्राइम ब्रांच की एक टीम सुबह से ही लगी थी। इस टीम के इनपुट पर तीनों घरों के अगले हिस्से में एटीएस के कमांडो तैनात कर दिये गये। इसके बाद एटीएस टीम ने एक-एक कर तीनों घरों की तलाशी लेनी शुरू की। 
विज्ञापन


बिगरिया के रहने वाले दो लोगों ने बताया कि जिन तीन मकानों पर रविवार को एटीएस ने छापा मारा, वहीं पर शनिवार रात करीब नौ बजे एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। वह टहलते हुए फोन पर किसी से दुबग्गा व बाईपास के रास्ते कोे लेकर बात कर रहा था। बातचीत के लहजे से वह कहीं बाहर का लग रहा था। वो युवक देर रात तक वहीं टहलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी में बदला आधा किमी का इलाका 
एटीएस कमांडो, कमिश्नरेट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमों के पहुंचने के 15-20 मिनट के अंदर आधा किमी का इलाका छावनी में बदल गया। रविवार को कर्फ्यू होने के कारण बाजार तो बंद था, लेकिन फुटपाथ पर ठेले व ढाबे वाले अपनी दुकान खोलकर बैठे थे। पुलिस टीम ने एहतियातन पूरा इलाका खाली करना शुरू कर दिया। पुलिस व कमांडो की फौज की हरकत देखकर सभी अपना ठेला लेकर इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद सभी के आने जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। पहले मिनहाज को गिरफ्तार कर टीम एटीएस मुख्यालय लेकर चली गई। इसके बाद अंदर रखे विस्फोटक की तलाश शुरू की गई।

बम निरोधक दस्ता पहुंचा तो चेहरे पर दिखने लगा खौफ

ATS operation lasted for six hours: Security forces sealed half a kilometer area and searched, suspect was seen in the night
अलकायदा के दो आतंकी पकड़ने के बाद एटीएस - फोटो : अमर उजाला
एटीएस टीम को घर के अंदर से कई विस्फोटक मिले। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम के पहुंचते ही डाग स्क्वॉयड का खोजी कुत्ता घर के अंदर दाखिल हुआ। उसके पीछे बम निरोधक दस्ते के सुरक्षाकर्मी भी दाखिल हुए। घर के अंदर बम व विस्फोटक मिलने की सूचना पर बाहर खड़े लोगों के चेहरे पर खौफ का रंग दिखने लगा। लोग खुद तीनों घरों से दूरियां बनाने लगे। करीब ढाई घंटे बाद जब विस्फोटक के डिस्पोज करने की सूचना मिली तो लोगों की भीड़ फिर से जुटने लगी। 

दो घरों के बीच लगा था लोहे का दरवाजा
एटीएस की टीम को पड़ताल के दौरान दो घरों के बीच में आने जाने के लिए एक लोहे का दरवाजा लगा मिला। उस पर ताला बंद था। जिसे देख टीम ने पहले तो उसे खोलने के लिए चाबी मांगी लेकिन, समय से नहीं मिला। इसके बाद एटीएस टीम ने गैस कटर से लोहे के दरवाजे को काटा फिर दूसरे घर में प्रवेश किया। यह दरवाजा मिनहाज अहमद ने सुरक्षा की दृष्टि से बनवा रखा था। ताकि किसी विशेष परिस्थिति में इस दरवाजे का प्रयोग कर दूसरे घर के रास्ते भागा जा सके। पूछताछ में सामने आया कि इसकी चाबी भी मिनहाज ही अपने पास रखता था।

सुबह कुछ लोगों के जाने की बात सामने आई 
एटीएस के ऑपरेशन के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे एक गाड़ी पर चार से पांच लोग निकले थे। जो अभी तक वापस नहीं आये। वहीं कुछ दूर पर पान की दुकान लगाने वाले ने बताया कि कई दिनों से यह लोग रुके थे। शुक्रवार देर शाम को अंतिम बार दिखाई दिए थे, लेकिन वह अब वह नजर नहीं आ रहे हैं। 

शाम को 4.30 बजे खत्म हुआ आपरेशन
दोनों आतंकियों को पकड़ने और तलाशी के बाद शाम करीब साढे़ चार बजे ऑपरेशन समाप्त हुआ। सबसे आखिर में संदिग्ध तीन घरों की तलाशी के बाद बरामद किया गया कुकर बम, विस्फोटक और अन्य संदिग्ध सामग्री एटीएस टीम ने बाहर निकाली। वहीं देर शाम तक एटीएस की टीम ने तीनों घरों को घेर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed