{"_id":"5f1a71a806731b43344c7f4d","slug":"ats-keeps-watch-over-khalistani-terrorists-two-members-were-arrested-from-west-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानी आतंकियों को असलहे देने वालों पर एटीएस की नजर, पश्चिम यूपी से गिरफ्तार किए गए थे दो सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तानी आतंकियों को असलहे देने वालों पर एटीएस की नजर, पश्चिम यूपी से गिरफ्तार किए गए थे दो सदस्य
Fri, 24 Jul 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तानी आतंकियों को नाजायज शस्त्रों की सप्लाई करने वाले कुछ और लोग एटीएस के राडार पर हैं। इस गिरोह के दो सदस्यों को एटीएस पूर्व में पश्चिम यूपी से गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पूछताछ की थी तब उन्होंने अपने कई साथियों के नाम बताए थे।
इनके बारे में तस्दीक की गई थी पर आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के सीधे साक्ष्य नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि जून महीने में एटीएस ने मेरठ से जावेद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने जावेद को गिरफ्तार करने से पहले उसके एक और साथी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी पश्चिम यूपी से की गई थी।

आशीष और जावेद ने .32 बोर की पिस्टलों की सप्लाई खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सदस्य धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी को की थी। गुगनी को अगस्त 2016 पंजाब में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब उप-प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी हत्या के लिए जावेद व आशीष ने पिस्टलों की सप्लाई की थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।