फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ats forcing to give wrong statment says victim of saifullah encounter

सैफुल्लाह एनकाउंटर में नए खुलासे, एटीएस पर लग रहे गंभीर आरोप

Thu, 04 May 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 May 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
ats forcing to give wrong statment says victim of saifullah encounter
सैफुल्लाह

आतंकवाद के नाम पर भ्रमित बता डी रेडिक्लाइजेशन के नाम पर एजेंसियां गवाह और मुखबिर तैयार करने की कोशिश में हैं। सैफुल्लाह एनकाउंटर के बाद से एनआईए व एटीएस लगातार पकड़े गए लोगों के खिलाफ बयान देने के लिए प्रताड़ित कर रही हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को कानपुर के मोहम्मद आतिफ ने एजेंसियों की घर वापसी के सच को उजागर करते हुए अपना दर्द बयां किया। प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में आतिफ ने कहा, 7 मार्च के बाद से एटीएस और एनआईए के लोग कभी कानपुर तो कभी लखनऊ कार्यालय बुलाते हैं। 
विज्ञापन


इस वजह से कारोबार बर्बाद हो गया। आतंकी होने के शक में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ बयान देने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। यहां तक कि सादे कागज पर साइन करवाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में पल रहे बच्चे को मारने की धमकी

ats forcing to give wrong statment says victim of saifullah encounter
आतिफ का आरोप है कि कानपुर के रेल बाजार थाने में मनीष सोनकर ने सैफुल्लाह और उसके साथियों से मिले होने की बात कुबूल न करने पर बीवी और उसके पेट में पल रहे बच्चे को मारने के साथ ही परिवार को आतंकवाद के आरोप में फंसाने की धमकी दी। 

एनआईए अधिकारियों ने 18 मार्च को ही फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड ले लिया था। आतिफ के भाई मोहम्मद आकिब का आरोप है कि 24 अप्रैल को महफूज नाम के व्यक्ति ने रास्ते में रोककर सिम के साथ मोबाइल मांगा। न देने पर एटीएस की हिट लिस्ट में मेरा नाम सबसे ऊपर बताया।

रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शुएब ने कहा कि जांच एजेंसियां झूठे सुबूत जुटा रही हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का अपनी पसंद के अधिवक्ता से मिलना अधिकार है लेकिन ये अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव ने डी रेडिक्लाइजेशन को एक खास समुदाय के खिलाफ हेट कैंपेन का हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed