फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ats commando suicide in lucknow after verbal exchange with wife

पारिवारिक परेशानी से जुझ रहे एटीएस कमांडों की पत्नी से हुई कहासुनी, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Tue, 08 Oct 2019 08:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 08 Oct 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
ats commando suicide in lucknow after verbal exchange with wife
सांकेतिक तस्वीर
सरोजनीनगर में एटीएस मुख्यालय के बैरिक में अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से एटीएस कमांडो बृजेश यादव (32) ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एटीएस सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे कमांडो की देर रात तक पत्नी से कहासुनी हुई। और इसके बाद सुबह अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक कमांडो के आसपास किसी तरह का कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। कमांडो के परिवारीजनों को सूचना कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सरोजनीनगर थाना पुलिस के मुताबिक बृजेश यादव पुत्र सोमनाथ मूल रूप से गांव चिटउहा थाना गगहा जिला गोरखपुर का रहने वाला था। एटीएस सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे कमांडो की देर रात तक पत्नी से कहासुनी हुई। और इसके बाद सुबह अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस एसएसपी ने बताय कि 2006 में पीएसी में भर्ती हुआ था और 2010 में एटीएस के स्टाप पद तैनात था। उन्होंने बताय कि मंगलवार सुबह चार बजे टीम प्रभारी एसआई शेखर श्रीवास्तव गोरखपुर जाने के लिए टीम सदस्यों की गिनती कर रहे थे तो उसमें आरक्षी बृजेश नहीं मिला तो उसके कमरे में पहुंचे और कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। इससे बगल में लगी खिड़की से झांक कर देखातो आरक्षी बृजेश खून से लथपथ मृत पड़ा दिखा। 

उनके मुताबिक एटीएस मुख्यालय सरोजनीनगर से मंगलवार सुबह चार बजे वीवीआईपी ड्यूटी पर गोरखपुर निकलना था। इसको लेकर रात नौ बजे एटीएस सिपाही बृजेश को उनकी लाइसेंसी पिस्टल दे दी गई थी।

सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक उसके बैरिक में कमरे से 33 कारतूस एक चेंबर में एक सर्विस पिस्टल 15 बोर के 15काटेज व पंप गन 12 बोर के कारतूस मिलाकर कुल 34 कारतूस मिले हैं। इसके अलावा खाने से भरी एक थाली, सिगरेट, शराब की बोतल दो कांच के गिलास भी मिले है। 

परिवारीजनों को सूचना के बाद आए पिता सोमनाथ ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। गोरखपुर से आए बृजेश के पिता सोमनाथ के मुताबिक बृजेश की पत्नी गुड़िया व एक बेटी आएरो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed