फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS arrested suspected terrorist shekh ali akbar lucknow.

कश्मीर के आतंकियों का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार, ATS ने लोहिया पथ से दबोचा

Mon, 05 Feb 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested suspected terrorist shekh ali akbar lucknow.
शेख अली अकबर - फोटो : amar ujala

यूपी एटीएस ने कश्मीर के आतंकियों के मददगार शेख अली अकबर को लखनऊ के लोहिया पथ से गिरफ्तार कर लिया है। वो आतंकियों को असलहे सप्लाई करता था। शेख अली से एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


शेख अली अकबर सोशल मीडिया के जरिये आतंकियों के संपर्क में था। वो गाजीपुर के जमनियां का रहने वाला है। एटीएस के अनुसार, वो एडवांस में 25 हजार रुपये लेकर आतंकियों के लिए असलहे खरीद रहा था।
विज्ञापन


शेख अली अकबर, सेल्स मैन का काम करता है। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। एटीएस ने बताया कि 3 फरवरी को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने खुलासा किया ‌था कि गाजीपुर यूपी का अली उनसे मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर एटीएस ने निगरानी शुरू की और शेख अली को लखनऊ के लोहिया पथ के पास ढूंढ निकाला। शेख अली वाट्प एप से आतंकियों के संपर्क में था और कॉल करके भी समय-समय पर उनसे बात करता था।

इन बिंदुओं पर एटीएस कर रही जांच
1. इनके साथ कौन कौन हैं?
2. कश्मीर में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ उसके आधार पर कार्यवाही
3. अली के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किए जा रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed