फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atm booth loot in ashiyana in lucknow.

दिनदहाड़े एटीएम का लॉकर तोड़कर लाखों ले उड़े लुटेरे, सुरक्षा को लेकर बैंकों की घोर लापरवाही उजागर

Thu, 05 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
 atm booth loot in ashiyana in lucknow.
- फोटो : amar ujala

चोर-लुटेरों का दुस्साहस पुलिस की सतर्कता पर भारी पड़ रहा है। पुलिस को चुनौती देती एक ऐसी ही वारदात को लुटेरे ने आशियाना में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में अंजाम दी। शातिर ने बुधवार की सुबह दिनदहाड़े उन्होंने कैश ट्रे खोली और 4.33 लाख रुपये पार कर दिए। बैंक अधिकारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ पर न तो कैमरे लगे हैं और न ही गार्ड तैनात हैं।

विज्ञापन


आशियाना के पकरी पुल सेक्टर-आई में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम बूथ है। मंगलवार को ही इसमें छह लाख रुपये डाले गए थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, कानपुर एलडीए कॉलोनी सेक्टर आई में आईसीआईसीआई बैंक ने तीन महीने पहले एटीएम बूथ बनाया था। बूथ पर निगरानी अलीगंज स्थित एजीएस कंपनी द्वारा की जाती है। जबकि एटीएम में नकदी डालने का काम विभूतिखंड स्थित निजी कंपनी सिक्योर वैल्यू करती है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे एटीएम का नेटवर्क अचानक बंद होने लगा तो निगरानी करने वाली कंपनी ने कस्टोडियन निलमथा निवासी दीपक साहू को सूचना दी। दीपक के मुताबिक, एटीएम के पीछे बना लॉकर रूम का ताला टूटा था। मशीन के पीछे बना पैनल भी खुला था और कैश-ट्रे में रखी रकम गायब थी। इसकी सूचना अधिकारी आशीष मिश्रा व पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी कैंट तनु उपाध्याय ने बताया कि बैंक के एजीएम की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की गई। चोर एटीएम का तकनीकी जानकार लग रहा है। चोरी करने के साथ वह टूटा हुआ लॉक, हार्ड डिस्क और अन्य तकनीकी सामान लेकर भागा है।

पासवर्ड तो केवल कंपनी के पास होता है, कर्मचारियों की भी हो सकती है करतूत

 atm booth loot in ashiyana in lucknow.

क्षेत्राधिकारी कैंट ने बताया कि एटीएम में कैश ट्रे खोलने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। यह पासवर्ड केवल कस्टोडियन व नकदी डालने वालों के पास ही होता है। एटीएम में नकदी डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर संदेह है। कंपनी से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।

जो इस एटीएम में नकदी डालने का काम करते हैं या करते थे और काम छोड़ दिया है। वहीं, सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा न लगाने के मामले में बैंक के मुख्यालय को पत्र लिखकर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

बूथ की सुरक्षा भगवान भरोसे, नहीं लगे थे कैमरे

 atm booth loot in ashiyana in lucknow.

पुलिस के मुताबिक, एटीएम बूथ के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सारे इंतजाम थे। बैंक ने यह काम जरूरी नहीं समझा। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के बारे में आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य शाखा के एचआर अनूप कपूर से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगे। एटीएम बूथ में न तो कैमरे लगे थे और न ही गार्ड तैनात थे।

एक दिन पहले ही डाली गई थी रकम
एजीएस कंपनी के एलआर प्रियांक गौड़ ने बताया कि मंगलवार शाम एटीएम में छह लाख रुपये डाले गए थे। बुधवार सुबह आठ बजे मशीन से आखिरी बार निकासी हुई। इसके बाद कैश ट्रे में 4,33,400 रुपये बचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed