फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atique ahmed says, media ruining his image

टिकट मिला तो अखिलेश पर उठेगी उंगली इसलिए नहीं लड़ूंगा चुनाव: अतीक अहमद

Thu, 19 Jan 2017 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
atique ahmed says, media ruining his image
मीड‌िया से मुखात‌िब अतीक - फोटो : amar ujala

बाहुबली नेता अतीक अहमद का कहना है क‌ि वह नहीं चाहते कि अखिलेश की छवि खराब हो इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें क‌ि टिकट बंटवारे में मुलायम और अखिलेश खेमे में जिन नामों पर रजामंदी नहीं बन रही थी उनमें एक नाम अतीक अहमद का भी है।  

विज्ञापन


अतीक गुरुवार को मीडिया से मुखातिब थे और उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ही मुझे 20 दिनों से घेर रखा है। अतीक ने कहा, मीडिया ने बाहुबली और माफिया कहकर हमारी इतनी छवि खराब कर दी है कि अगर अखिलेश ने हमें टिकट दिया तो उनसे पूछा जाएगा कि मा‌फिया को टिकट क्यों ‌दिया। 
विज्ञापन


अतीक ने कहा, हमें बाहुबली और माफिया बना रखा है और मीडिया को संगीत सोम जैसे नेता नहीं दिखाई दे रहे।
 

बोले अतीक, मुश्क‌िल से बनती है अच्छी छव‌ि

atique ahmed says, media ruining his image
अतीक अहमद - फोटो : self
उन पर उंगली न उठे इसलिए मैं त्याग कर रहा हूं क्योंकि अखिलेश की छवि साफ-सुथरी है। ये छव‌ि बहुत मुश्किल से बनती है। हम चाहते हैं कि उनसे कोई ऐसा-वैसा सवाल न हो।

अतीक ने कहा क‌ि हमें कोई विधानसभा लड़ने की बीमारी नहीं कि चुनाव न लड़ा तो बुखार आ जाएगा। इस वक्त साम्प्रदायिक ताकतों को रोकना बेहद जरूरी है। मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि किसी और को चुनाव लड़वा लें। 

अतीक ने कहा, हमारी कोशिश है कि एक भी वोट खराब न हो, सेकुलर वोट न बंटे। मीडिया ने मुझे घेर रखा है इसीलिए कुर्बानी दे रहा हूं और ये बहुत छोटी कुर्बानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed