{"_id":"65b63871f1b46fcb6603b8e7","slug":"atiq-ahmad-s-people-attacked-on-a-businessman-in-lucknow-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अतीक अहमद के करीबी बिल्डर व उसके गुर्गों ने कारोबारी पर किया हमला, रंगदारी न देने पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अतीक अहमद के करीबी बिल्डर व उसके गुर्गों ने कारोबारी पर किया हमला, रंगदारी न देने पर की वारदात
Sun, 28 Jan 2024 04:50 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:50 PM IST
सार
अतीक अहमद के करीबी बिल्डर ने कारोबारी को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी और उससे सोने की चेन लूट ली। मामले में 11 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और उसके गुर्गों ने रंगदारी न देने पर बृहस्पतिवार शाम चौक इलाके में कारोबारी पर कातिलाना हमला किया। इस दौरान सोने की चेन लूटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बिल्डर समेत 11 पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
दौलतगंज रोड निवासी जफरुल इस्लाम का साड़ी का कारोबार है। उनके मुताबिक 25 जनवरी की शाम वह चौक सब्जी मंडी स्थित निर्मला चिकन उद्योग शोरूम जा रहे थे। रास्ते में बिल्डर नियाज गाजी व उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने रंगदारी मांगी और विरोध करने पर तलवार लेकर दौड़ाते हुए वार किया। गनीमत रही कि तलवार उन्हें लगी नहीं। इसके बाद आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और धमकी दी कि आगे रंगदारी नहीं दी तो उनको परिवार सहित मार देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर गांव में एक-एक वोट पर चौतरफा पहरा बैठाएगी भाजपा, 4 से 11 फरवरी तक चलाएगी गांव चलो अभियान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में नियाज गाजी, गुलफाम, ड्राइवर सलीम, नायाब, नियाज के चाचा व चचेरे भाई के अलावा पांच अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, रंगदारी आदि धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। आरोपी बिल्डर पर पिछले साल जनवरी में भी रंगदारी का केस दर्ज हो चुका है।
एक बड़े पुलिस अफसर का है कृपापात्र
जफरुल के मुताबिक नियाज पूरा गिरोह चलाता है। रंगदारी व जमीनों पर कब्जा करना उसका मुख्य पेशा है। यह भी आरोप है कि कुछ वक्त पहले आरोपी उनके भाई रईस को उठा ले गए थे। अतीक के नाम पर लोगों को धमकाकर वसूली करते हैं। जफरुल का दावा है कि बिल्डर के पास असलहों का जखीरा और अरबों की काली कमाई है। यही नहीं एक बड़े पुलिस अफसर का उस पर हाथ है। वर्तमान में वह अफसर साइड पोस्टिंग में हैं।
कारोबारी पर भी एफआईआर
सआदतगंज निवासी नीरज तिवारी ने आरोप लगाया है कि वह जफरुल से बकाया रकम मांगने गए थे तो उन्होंने अपने भाई रईस व साथी कल्लू के साथ मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण में तीनों पर एफआईआर दर्ज की है।