फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   athletics competition

Lucknow News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलेंगे अभिषेक व ऊषा

Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
athletics competition
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक और ऊषा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। दोनों खिलाड़ी अगले माह होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एक से चार नवंबर के बीच हुई माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रायबरेली के खिलाड़ियों ने लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने राज्य स्तर पर सात स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग से अभिषेक और सीनियर बालिका वर्ग से ऊषा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। ऊषा ने िट्रपल जंप में स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने रिले रेस में स्वर्ण पदक के साथ 100 व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अर्जित किया है। इसके साथ शिवा सिंह, शांभवी सिंह, मनीष सिंह, विकास आदि खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग वर्ग की स्पर्धाओं में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।


एफजी कॉलेज में बैडमिंटन 7 व 8 को
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में पुरुष वर्ग की एकल व युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता 7 और 8 नवंबर को सुबह 10 बजे से कराई जाएगी। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी. लाल ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed