Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atal ji had an amazing ability to present his thoughts.

Lucknow News: अटल जी में थी विचारों के प्रस्तुतिकरण की अद्भुत क्षमता

Wed, 31 Dec 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Atal ji had an amazing ability to present his thoughts.
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निराला सभागार में मंगलवार को संगोष्ठी हुई। इसमें हजारी प्रसाद द्विवेदी, ठाकुर प्रसाद सिंह और डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव को भी याद किया गया।
विज्ञापन


संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. गीता शुक्ला की वाणी वंदना से हुई। साहित्यकार डॉ. सुधाकर अदीब ने कहा कि अटल जी श्रेष्ठ कवि, महान राजनेता व साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व थे। उनमें विचारों के प्रस्तुतिकरण की अद्भुत क्षमता थी। सुधाकर अदीब ने कहा कि अटल जी साहित्यिक रुचि के धनी थे। कड़ी दुपहरी में अंधियारा आओ फिर से दिया जलाएं..., हिंदू तन मन हिंदू जीवन..., आओ मन की गांठें खोलें... जैसी उनकी कविताएं काफी चर्चित रहीं।
विज्ञापन

डॉ. विद्या विंदु सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का स्वभाव काफी सरल व सौम्य था। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को जानने के लिए उनके ग्रंथों का अध्ययन करने की आवश्यकता है। ठाकुर प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व काफी मिलनसार था। उन्होंने कहा कि रमाकांत श्रीवास्तव ने हाइकू साहित्य भी लिखा है। उनके जीवन का संघर्ष से हमें सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ठाकुर प्रसाद सिंह के साहित्य में लोक था। उनको गढ़वाली भाषा का भी ज्ञान था। विनय श्रीवास्तव ने कहा कि संपादक और साहित्यानुरागी रमाकांत श्रीवास्तव के जीवन के कई पहलू थे। उन्होंने श्रम को ही पूजा माना। उन्होंने उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से प्रकाशित पत्रिकाओं का सफलतापूर्वक संपादन किया। उन्होंने अपने कार्यों से संस्थान में अमिट छाप छोड़ी थी। हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे के संचालन में हजारी प्रसाद द्विवेदी कृत बाणभट्ट की आत्मकथा के अंश का पाठ अर्चना व सुशील ने किया। ठाकुर प्रसाद सिंह, रमाकांत श्रीवास्तव व अटल बिहारी बाजपेयी की कविताओं का पाठ रत्नमाला और निर्मला कुमारी ने किया।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 49वेें स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed