{"_id":"5a3b6ee74f1c1b9f678c2b08","slug":"atal-bihari-vajpayee-s-birthday-will-be-celebrated-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी के जन्मदिन का होगा अलग अंदाज, लखनऊ में ये कलाकार बनाएंगे 25 दिसंबर को यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी के जन्मदिन का होगा अलग अंदाज, लखनऊ में ये कलाकार बनाएंगे 25 दिसंबर को यादगार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Dec 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन इस बार राजधानी में अलग अंदाज में मनाया जाएगा। 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस पर उनके कवि रूप को याद किया जाएगा। ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं...’ सरीखे गीतों को ‘अटल गीत गंगा’ समारोह में फिल्मी कलाकारों से प्रस्तुति कराकर यादगार बनाया जाएगा।
मुंबई की संस्था दीप कमल फाउंडेशन की ओर से भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘अटल गीत गंगा’ समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्मी कलाकार अटलजी की कविताओं की प्रस्तुतियां करेंगे।
प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव, भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन, हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री व डायरेक्टर नीतू चंद्रा, सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी, सावधान इंडिया के प्रस्तोता सुशांत सिंह, रंगकर्मी और अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कविताओं की प्रस्तुति के लिए समारोह में भाग लेंगे।

ये कलाकार देंगे स्वर
सुशांत राजपूत और रवि किशन
- फोटो : डेमो
मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र और कार्यक्रम संयोजक अमरजीत मिश्र के अनुसार समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और पूर्व सांसद लालजी टंडन विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। (इनपुट मुंबई)
समारोह में अटल सम्मान भी प्रदान किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र रहे सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. एनएम घाटगे को इस वर्ष अटल सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ. घाटगे ने वाजपेयी जी की कई पुस्तकों का संपादन किया है।