फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atal anniversary will be celebrated as sushasan day

सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी अटल की जयंती

Fri, 21 Dec 2018 10:30 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 21 Dec 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
atal anniversary will be celebrated as sushasan day
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसके तहत 24 से 26 दिसंबर तक प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अधिकारियों को सुशासन दिवस को भव्यता से मनाने के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी ने ही देश में सुशासन की नींव रखी थी। इसलिए उनकी जयंती पर आम लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम की जाएं। उन्होंने 24 दिसंबर को सभी विद्यालयों में अटलजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित विशेष कार्यक्रमों के अलावा 25 दिसंबर को सभी ब्लॉकों पर विशेष शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। इस शिविर में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड वितरण और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को कार्ड बांटे जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


25 दिसंबर को ही मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में होगा। इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में नाटक ‘राष्ट्र पुरुष अटल’ का मंचन होगा। इसमें करीब 250 कलाकार हिस्सा होंगे। 26 दिसंबर को कन्वेंशन सेंटर में ही राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उच्च व माध्यमिक शिक्षा विभाग के  सहयोग से संस्कृति विभाग 24-25 दिसंबर को प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता और कविता पाठ का आयोजन करेगा। राज्य ललित कला अकादमी में चित्रकार शिविर एवं प्रदर्शनी, संगीत नाटक अकादमी में पद्मविभूषण सोनल मानसिंह की प्रस्तुति और भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा नाट्य प्रस्तुति की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed