फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   At Chandrika Devi Dham in BKT, the shopkeeper and his associates misbehaved with SDM Malihabad

Lucknow News: बीकेटी के चंद्रिका देवी धाम में दुकानदार व उसके साथियों ने एसडीएम मलिहाबाद से की अभद्रता

Mon, 09 Jun 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
At Chandrika Devi Dham in BKT, the shopkeeper and his associates misbehaved with SDM Malihabad
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर प्रसाद विक्रेता कठवारा निवासी विश्वजीत सिंह उर्फ राजनाथ की दुकान के सामने कार खड़ी करने पर दुकानदार व उसके साथियों ने एसडीएम मलिहाबाद मलिहाबाद अंकित कुमार से अभद्रता की। मामले में बीकेटी पुलिस ने आरोपी विश्वजीत व उसके साथी रूपेश यादव और बीकामऊ कला निवास दुर्गेश मिश्रा पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार शनिवार को दोपहर एक बजे सरकारी गाड़ी से चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उनके चालक ने गाड़ी दुकानदार विश्वजीत की दुकान के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि इस पर दुकानदार चालक पर उसकी दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर दुकान के सामने से कार हटाने की बात कही। इस पर एसडीएम कार से उतरे और विश्वजीत को समझाने लगे, लेकिन वह उनसे अभद्रता करने लगा। इस बीच उसके साथी रूपेश व दुर्गेश भी आ गए और तीनों एसडीएम से मारपीट पर आमादा हो गए। एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तीनों आरोपियों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं, एसडीएम अंकित का कहना है कि उन्होंने आरोपी दुकानदार को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करने लगा। ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है श्रद्धालुओं से अभद्रता

- 26 अप्रैल 2025 को बाराबंकी निवासी अंकुर व सीमा मंदिर आए थे। आरोप है कि मंदिर के पहले पार्किंग पर खड़े युवक ने उनकी गाड़ी पर बैरियर गिरा दिया था।

- 7 अप्रैल 2025 को अलीगंज के त्रिवेणीनगर शिवलोक कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे। उनसे दुकानदारों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed